सिकंदरा (कानपुर देहात)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में गुरुवार को सिकंदरा के पटेल चौक पर सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
प्रदर्शन में पवन कटियार (जिला महासचिव, समाजवादी पार्टी), मनोज यादव (जिलाध्यक्ष, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड), अनुराग यादव (जिलाध्यक्ष, छात्र सभा) तथा विनायक सिंह कठेरिया (जिला उपाध्यक्ष) सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए गिरफ्तारी का विरोध जताया और अपनी नाराजगी व्यक्त की।










