जिला स्तरीय बालिका बॉक्सिंग एवं बालक फुटबॉल प्रतियोगिता हेतु चयन ट्रायल का आयोजन

कानपुर देहात। खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा प्राप्त निर्देशों के क्रम में जिला खेल कार्यालय, कानपुर देहात द्वारा मंडलीय एवं प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं हेतु खिलाड़ियों के चयन के लिए जिला स्तरीय ट्रायल/चयन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।
जिला क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि मंडल स्तरीय बालिका बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन 22 जुलाई 2026 को प्रातः 8:00 बजे जिला खेल कार्यालय, कानपुर देहात में किया जाएगा। चयनित खिलाड़ी 22 जुलाई 2026 को अपराह्न 2:00 बजे ग्रीन पार्क स्टेडियम, कानपुर नगर में आयोजित मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 27 से 29 जुलाई 2026 तक अयोध्या में प्रस्तावित है।
इसी प्रकार मंडल स्तरीय सब-जूनियर बालक फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय चयन ट्रायल 23 जुलाई 2026 को प्रातः 10:00 बजे जिला खेल कार्यालय, कानपुर देहात में आयोजित किया जाएगा। चयनित खिलाड़ी 24 जुलाई 2026 को अपराह्न 2:00 बजे ग्रीन पार्क स्टेडियम, कानपुर नगर में आयोजित मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 01 से 08 अगस्त 2026 तक मऊ में किया जाएगा।
जिला क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि चयन ट्रायल में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को अपनी आधार कार्ड की छायाप्रति साथ लानी अनिवार्य होगी। फुटबॉल प्रतियोगिता में केवल वही खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकेंगे जिनकी जन्मतिथि 01 जनवरी 2011 अथवा उसके बाद की हो तथा 31 दिसंबर 2012 के बाद की न हो।
जनपद के इच्छुक खिलाड़ियों से निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होकर चयन प्रक्रिया में प्रतिभाग करने की अपील की गई है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें