कानपुर देहात। महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण अभियान “मिशन शक्ति 5.0 (द्वितीय चरण)” के तहत रविवार को रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सभागार में प्रोजेक्ट नई किरण का आयोजन पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में किया गया। कार्यक्रम में कुल 30 मामले सुनवाई के लिए आए। काउंसलिंग और समझाइश के बाद 4 परिवारों में आपसी सहमति से समझौता कराया गया, जिससे पति-पत्नी खुशी-खुशी साथ रहने के लिए तैयार हो गए। शेष मामलों की सुनवाई के लिए अगली तिथि निर्धारित की गई। पुलिस का कहना है कि प्रोजेक्ट नई किरण का उद्देश्य बिखरे परिवारों को फिर से जोड़कर पारिवारिक जीवन में खुशहाली लाना है। कार्यक्रम में थानाध्यक्ष सुषमा, महिला कांस्टेबल रीनू, शालू देवी, पिंकी देवी, रंजना सोनकर सहित कंचन मिश्रा और श्रीराम प्रकाश का विशेष योगदान रहा।













