कालपी (जालौन) दो ग्रामो में अलग-अलग जगह सगे भाई आपस में लड़कर झगड़े को अंजाम दे रहे थे तभी चौकी पुलिस टीम ने चार हमलावरों को गिरफ्तार कर जुर्म धारा 170 126 135 के तहत पुलिस हिरासत में अभियुक्तों को जेल भेजा।
पुलिस के मुताबिक कोतवाली कालपी प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी निर्देश पर ज्ञान भारती छौक चौकी उप निरीक्षक सूरजपाल सिंह सिपाही रंजीत सिंह पुलिस बल के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे वहीं झगड़े की सूचना पाकर पहुंची पुलिस टीम ने ग्राम बरदौली निवासीगण सुनील विनीत पुत्रगण निर्भय सिंह समेत दोनों सगे भाई किसी मामले को लेकर गाली गलौज कर झगड़ा कर रहे थे तभी पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर कोतवाली के हवालात में बंद किया इसी क्रम में पुलिस टीम ने झगड़े की सूचना पाकर पहुंची टीम ने ग्राम मसंगाया निवासी गण बबलू धर्मेंद्र पुत्रगण बाबूराम समेत दोनों सगे भाई किसी मामूली मामले को लेकर आपस में गाली गलौज कर झगड़ा कर रहे थे तभी पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर कोतवाली के हवालात में बंद किया उक्त घटनाओं में कालपी पुलिस ने चारों अभियुक्तों के खिलाफ अलग-अलग चालानी रिपोर्ट दर्ज कर अभियुक्तो को पुलिस हिरासत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में डाक्टरी परीक्षण करा कर संबंधित अदालत में प्रस्तुत किया।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी













