24 घंटे के भीतर तमंचा लहराने वाला युवक गिरफ्तार, अवैध असलहा बरामद

कानपुर देहात। थाना डेरापुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लड़ाई-झगड़े के दौरान अवैध देशी तमंचा लहराने वाले युवक को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से एक अवैध देशी तमंचा 315 बोर और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार जनपद में अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत डेरापुर पुलिस टीम रात्रि गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर मड़नापुर से डेरापुर-गलुआपुर मार्ग पर बड़ागांव जाने वाली पुलिया के पास से एक युवक को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार युवक ने अपना नाम आयुष यादव उर्फ गोलू यादव पुत्र सुरेंद्र सिंह यादव निवासी ग्राम मड़नापुर, थाना डेरापुर बताया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि अपने चाचा से हुए विवाद के दौरान उसने घर की छत पर खड़े होकर तमंचा लहराया था, जिसका वीडियो किसी ने बना लिया था। पुलिस कार्रवाई के डर से वह तमंचा और कारतूस छिपाने जा रहा था।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना डेरापुर में मु0अ0सं0 101/2026 के तहत धारा 3/25 आयुध अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें