48 घंटे में ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

कानपुर देहात। चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना भोगनीपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 48 घंटे के भीतर ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी की घटना का खुलासा कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से दो ट्रैक्टर और एक ट्रॉली बरामद की है, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 14 लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार, पुखरायां निवासी भानू प्रकाश ने अपने ट्रैक्टर संख्या UP77S4272 और ट्रॉली चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की और मुखबिर की सूचना पर कल्ला-अकोढ़ी रोड के पास से अवधेश कुमार यादव उर्फ बबलू, गुलाब सिंह और राजेश को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपियों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी की घटना स्वीकार करते हुए बताया कि वे चोरी किए गए वाहनों को बेचने की फिराक में थे। मामले में एक अन्य आरोपी उमेश का नाम भी सामने आया है, जो पुलिस को देखकर फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम प्रयास कर रही है।
गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें