भोगनीपुर, कानपुर देहात। भोगनीपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भोगनीपुर में सरकारी बीएलओ अंजू बाला के आवास पर पहुंचकर समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए परिवार को ढांढस बंधाया।
इस दौरान समाजवादी पार्टी के भोगनीपुर विधानसभा अध्यक्ष राघव अग्निहोत्री, समाजवादी पार्टी युवजन सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष काशिफ खान, आफताब कुरैशी,विनय संखवार ,उत्तम ठाकुर काजिम अली, उवैस दीवान अबु अजहरी,सहित अन्य सपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने अंजू बाला से मुलाकात कर दुख की इस घड़ी में हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया। विधानसभा अध्यक्ष राघव अग्निहोत्री ने कहा कि समाजवादी पार्टी दुख की इस घड़ी में उनके साथ खडी है और जरूरत पड़ने पर हर संभव मदद की जाएगी।।
सपा नेताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार को धैर्य एवं साहस प्रदान करने की कामना की।। इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य लोग, पार्टी कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।।













