भयंकर गर्मी और बिजली कटौती से लोग परेशान।

डेरापुर कानपुर देहात। गर्मी का सितम वाली लू से कानपुर देहात ही नहीं बल्कि सारा उत्तर प्रदेश बेहाल है मालूम हो कि उत्तर प्रदेश में बांदा सबसे गर्मी वाला जिला घोषित हुआ है जहां पर तापमान 48 से 49 सेल्सियस ताप मान रहाऔर कुछ कहा नहीं जा सकता हीट वेव और कितना बढ़ेगा ।सभी जगह अरेंज अलर्ट सा है लगभग 35 किलोमीटर प्रति घंटा की चाल से लू चल रही है मालूम हो किअलर्ट घोषित किया गया है। लू की‌ गति गांव और कास्बो में और बढ़ी है की यहां बाजार खुले मैदान में लगते जहा रेड अलर्ट जैसी स्थिति बनी हुई है कृषि तकनीक और मौसम विज्ञान के अधिकारियों ने बताया कि यह हीट वेव 28मई तक है इसकेबाद शायद कुछ कमजोर पड़ सकता है लेकिन प्रकृति के बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता सभी को इस गर्मी से बचाव करने के लिए उसे पानी पीते रहना चाहिए धूप में निकलना नहीं चाहिए सर को हमेशा ढाका रहना चाहिए तेज धूप और लू का बढ़ता प्रकोप लगातार कहर बढ़ा रहा है ऐसी गर्मी में सभी लोग पानी लेकर चलें जनमानस का मानना है कि सरकार ही नहीं हम सभी लोगों को मिलजुल कर पौशाला प्याऊ सहभागिता में एक दूसरे का सहयोग करना चाहिए वहीं सरकार से भी टोल प्लाजा चौराहा बाजरो और भीड़ वाले स्थान पर अस्थाई तौर पर पानी की व्यवस्था करनी चाहिए क्योंकि जैसा है कि जल ही जीवन है। वहीं अधिक से अधिक बिजली मुहैया कराई जाय जिससे लोगों को गर्मी से बचाया जाय। चूंकि गर्मी का दवाव कहीं कम तो कहीं ज्यादा ‌जिससे बीमारियां भी बढ़ रही हैं ऐसे में लोग विशेष जरूरी काम से बाहर निकले अनावश्यक न घूमें । यह गर्मी नवतपा से कहीं अधिक है किसी तरह इस गर्मी से बचा जाय। सरकार व प्रशासन से मांग है कि ऐसे में स्वास्थ्य विभाग को एलर्ट किया जाय कि गांव गांव मोवाइलिग रूप के माध्यम से नर्स व डाक्टरो का पैनल ऐसी गर्मी में फैलने वाली बीमारियों से सम्बंधित घोल ओ आर यस व अन्य दवाओं का वितरण करें साथ ही अधिक से अधिक विद्युत आपूर्ति कराई जाय जिससे जन हानि व प्रकृति के कहर से बचा जा सके।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें