भोगनीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार

कानपुर देहात में महिला संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना भोगनीपुर पुलिस ने एक अहम सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी हरगोविंद यादव उर्फ छकाड़ी (उम्र करीब 38 वर्ष), निवासी ग्राम असेवा, थाना भोगनीपुर को गिरफ्तार कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पीड़िता ने आरोप लगाया था कि उसने घर में घुसकर जबरन दुष्कर्म किया तथा शारीरिक, मानसिक और आर्थिक शोषण के साथ ही परिवार को जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में थाना भोगनीपुर में मुकदमा संख्या 132/2026 धारा 64(1)/351(3)/333 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को 21 अप्रैल 2026 को सिखमापुर मोड़, पुखरायां क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है, जिसमें आबकारी अधिनियम, धोखाधड़ी, गैंगस्टर एक्ट और गुंडागर्दी नियंत्रण अधिनियम के तहत मामले दर्ज हैं। पुलिस की इस कार्रवाई को महिला सुरक्षा के प्रति एक सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें