कानपुर देहात पुलिस का बड़ा अभियान अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर सख्त एक्शन

 

कानपुर देहात। कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अवैध खनन एवं ओवरलोडिंग के खिलाफ व्यापक स्तर पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान में क्षेत्राधिकारीगण (CO) एवं थाना प्रभारियों (TI) ने संयुक्त रूप से विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई की।
बारा टोल के पास विशेष रूप से चेकिंग अभियान चलाया गया, जहां संदिग्ध वाहनों की गहन तलाशी ली गई तथा ओवरलोडिंग करने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए चालान किए गए। वहीं अवैध खनन में संलिप्त पाए गए लोगों पर भी कानूनी शिकंजा कसा गया।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनपद में अवैध गतिविधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे, जिससे क्षेत्र में कानून का पालन सुनिश्चित किया जा सके।
पुलिस की इस कार्रवाई से खनन माफियाओं और नियमों की अनदेखी करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।

ज़िला संवाददाता
फरीद शाह
जन संदेश 24 कानपुर देहात

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें