वृक्षारोपण की कार्ययोजना समय से प्रभागीय कार्यालय में प्रेषित करना सुनिश्चित करें समस्त सम्बंधित विभाग।

 

नदी पुनरुद्धार हेतु चयनित पाण्डु नदी की कार्ययोजना अतिशीघ्र तैयार करें संबंधित विभाग।

 

कानपुर देहात  जिला पर्यावरण समिति, जिला गंगा समिति एवं जिला वेटलैण्ड समिति की बैठक का आयोजन जिलाधिकारी/अध्यक्ष, जिला पर्यावरण समिति, जिला गंगा समिति एवं जिला वेटलैण्ड समिति कपिल सिंह की अध्यक्षता में मॉ मुक्तेश्वरी देवी, कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। जिलाधिकारी द्वारा पूर्व में दिये गये निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा करते हुये सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये गये ग्रीष्मकाल के दौरान विगत वर्षों में करायें गये वृक्षारोपण की सफलता मानकोनुरूप बनाये रखने हेतु निरन्तर रूप से अनुश्रवण किया जाये, तथा पौधों की नियमित सिंचाई एवं अनुरक्षण कार्यों को कराया जाये तथा प्रत्येक माह जीवितता रिपोर्ट माह 25 तारीख तक अवश्य प्रेषित की जाये। इसके अतिरिक्त जनपद कानपुर देहात वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु वन विभाग एवं अन्य 25 विभागों 5027193 पौधों के रोपण का लक्ष्य शासन द्वारा निर्धारित किया गया है। जिसके अनुसार सभी सम्बन्धित विभाग आवंटित वृक्षारोपण लक्ष्य के अनुरूप अपने विभाग की स्थलवार रोपित किये जाने वाले पौधों की कार्ययोजना अतिशीघ्र तैयार कराकर प्रभागीय वनाधिकारी, कानपुर देहात के कार्यालय में प्रेषित करने के निर्देश दिये।
जिला गंगा समिति की समीक्षा में जिला परियोजना अधिकारी विवेक कुमार सैनी द्वारा अवगत कराया की शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक जनपद में एक छोटी नदी का पुनरोद्धार से सम्बन्धित कार्य कराये जाने चयनित किया जाये। जिसके क्रम में इस जनपद मे उपसमिति द्वारा पाण्डु नदी का चयन किया गया गया है। जिस पर जिलाधिकारी महोदय, द्वारा चयनित नदी की कार्ययोजना बनाने हेतु सम्बंधित विभागों को निर्देशित किया व कार्ययोजना को प्रभागीय वनाधिकारी, कानपुर देहात के कार्यालय में प्रेषित करने के निर्देश दिये। प्रभागीय वनाधिकारी द्वारा अवगत कराया गया की जनपद मे नदी पर्यावरण संरक्षण हेतु शासन स्तर से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में जिला परियोजना अधिकारी द्वारा समय-समय पर जन -जागरूकता कार्यक्रम व नदी संरक्षण हेतु विद्यालयों में विभिन्न प्रतियोगिताओ का आयोजना कराया जाता आ रहा हैं। जिला गंगा समिति के समस्त कार्यों का निष्पादन समय से कराया जा रहा है। जिस पर जिलाधिकारी महोदय द्वारा जिला परियोजना अधिकारी द्वारा आयोजित कराये जा कार्यक्रमों की सराहना की गयी।
इसके साथ-साथ नदियों मे जाने वाले औधोगिक अपशिष्ट को रोकने व निगरानी हेतु क्षेत्रीय अधिकारी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, कानपुर देहात को निर्देश दिए। उक्त के अतिरिक्त नदियों की अविरलता निर्मलता बनाये रखने हेतु नगर पंचयतो से निकलने वाले नालो को जैविक उपचार करने के बाद हीं नदी मे गिराये जाने हेतु निर्देश दिए।
जिला पर्यावरण समिति की समीक्षा में जिलाधिकारी द्वारा सभी विभागों को समय से सम्बंधित कार्यों की सूचना प्रभागीय कार्यलय मे प्रेषित करने हेतु समस्त सम्बंधित अधिकारियो को निर्देशत किया। बैठक में अपर जिलाधिकारी न्यायिक दिग्विजय सिंह, उपायुक्त मनरेगा, जिला विकास अधिकारी एवं अन्य समस्त जनपद स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें