नवरात्रि मेले और त्योहारों की तैयारी: निरीक्षण और पैदल गश्त से बढ़ा सुरक्षा भरोसा

 

कानपुर देहात  अग्रिम नवरात्रि पर्व पर कथरी देवी मंदिर (ग्राम कथरी, थाना सट्टी) में लगने वाले मेले की तैयारी का आज उपजिलाधिकारी भोगनीपुर देवेन्द्र सिंह और क्षेत्राधिकारी संजय कुमार वर्मा ने स्थलीय निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में हुई इस जांच में परिसर, पार्किंग, मार्ग, स्वच्छता-पेयजल, शौचालय, प्रकाश व सुरक्षा इंतज़ाम देखे गए। अधिकारियों ने ग्रामीणों और मंदिर समिति से वार्ता कर सुझाव लिए और आश्वासन दिया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुख्ता व्यवस्थाएँ होंगी।

वहीं आगामी त्योहारों के मद्देनज़र शांति-व्यवस्था सुदृढ़ करने को एसपी पाण्डेय ने थाना डेरापुर क्षेत्र में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की, आमजन से संवाद कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया। बाद में चौकी कांधी, मुंगीसापुर और बिहार घाट का औचक निरीक्षण कर अभिलेख, ड्यूटी, गश्त-चौकसी की समीक्षा की और सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए। बिहार घाट पर भीड़ को लेकर विशेष प्रबंध सुनिश्चित करने को कहा गया। इन गतिविधियों से क्षेत्र में सुरक्षा भावना मजबूत हुई।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें