विकासखंड सरवनखेड़ा के कस्बा गजनेर में ग्राम प्रधान अनीशा बेगम ने पति मो फिरोज के साथ मिलकर अपने निजी खर्चे से एक जनवरी को जरूरतमंदों के बीच रजाई वितरित किया । इस पहल के तहत 100 से अधिक लोगों को रजाई प्रदान कि गई।
रजाई वितरण का उद्देश्य ठंड से प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाना था। लाभार्थियों में बुजुर्ग, असहाय और विधवाएं शामिल थीं, जिन्हें विशेष रूप से लक्षित किया गया। पिछले साल भी ग्राम प्रधान पति मो फिरोज द्वारा 120 लोगों को कम्बल व रजाई वितरित किया गया था l
इस अवसर पर प्रधान पति मो फिरोज ने कहा कि कंबल, रजाई वितरण एक पुनीत कार्य है और जरूरतमंदों की सेवा करना एक यश का कार्य है। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्य जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई।
रजाई वितरण कार्यक्रम के दौरान राम सिंह नागर, राजपूत संखवार, केशकली , कमला देवी, राजोल , रामकली , भूरी देवी, भगोती दिवाकर, रामवीर सिंह, गंगाधर संखवार, राजू साहू , मुबीन, संगीता , शबाना , मुबीना , आरती सक्सेना, मीना सोनकर, साधना , जंटर नागर, विनोद नागर, रामबाबू, धरती धमक वाल्मीकि सहित कई अन्य सौ से अधिक लोग उपस्थित रहे।














