मुलाकात के दौरान अखिलेश यादव ने रसूलाबाद विधानसभा क्षेत्र के हाल को जाना।
जनपद के रसूलाबाद विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नगर पंचायत रसूलाबाद के निवासी लोकप्रिय समाजसेवी और उद्योगपति हाजी फैजान खान सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के करीबियों में शुमार हैं। जिसका उदाहरण है कि वे जब किसी भी कार्यक्रम में होते हैं तो अखिलेश यादव उन्हें इशारों में बुला लेते हैं। हाल ही में लखनऊ में एक शादी समारोह में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पहुंचे। जहां उन्होंने फैजान खान को बुलाकर उनसे गुफ्तगू की। जिससे अखिलेश यादव के प्रति हाजी फैजान खान की नजदीकियां एक बार फिर चर्चा में आईं। वैसे भी हाजी फैजान खान अपने स्वभाव और लोकप्रियता के चलते जनपद में एक अलग पहचान बनाए हुए हैं।












