जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने होमगार्ड्स एनरोलमेंट परीक्षा अंतर्गत परीक्षा केंद्र का किया निरीक्षण।

जिलाधिकारी कपिल सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पाण्डेय द्वारा उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स एनरोलमेंट परीक्षा के अंतर्गत जनपद के अकबरपुर इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की सुविधाओं, प्रश्नपत्र वितरण, स्ट्रांग रूम की सुरक्षा, सीसीटीवी निगरानी सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का गहनता से निरीक्षण किया गया। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया कि परीक्षा को पूर्णतः निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया जाए।जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनुशासनहीनता जैसी गतिविधियों को कदापि बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूर्ण सतर्कता एवं ईमानदारी के साथ करने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक द्वारा भी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित कराते हुए सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए गए, ताकि परीक्षा सकुशल संपन्न हो सके। इस अवसर पर संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें