सीएचसी कालपी को एनएचआईटी द्वारा मेडिकल उपकरण उपलब्ध कराए गए

 

कालपी (जालौन)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एनएचआईटी ईस्टर्न प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड ने सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) पहल के तहत विभिन्न आवश्यक चिकित्सा उपकरण प्रदान किए हैं। यह पहल ओरई-बारा रोड सेक्शन (एनएच-27) के अंतर्गत सामुदायिक सहभागिता कार्यक्रम के तहत की गई है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सीओ कालपी अवधेश कुमार सिंह तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पालिका परिषद कालपी के अधिशासी अधिकारी अवनीश कुमार उपस्थित रहे। अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के प्रयासों से ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं सुदृढ़ होंगी और मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
प्रोजेक्ट हेड उत्तम सिंह, उरई बारा परियोजना प्रबंधक इंगलेश शर्मा एवं आटा टोल मैनेजरअंकैश कुमार द्वारा इस पहल के अंतर्गत सीएचसी कालपी को सात प्रकार के आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं। इनमें सेमी फाउलर बेड (आईवी अटैचमेंट सहित) 2, फोल्डिंग व्हीलचेयर 2, 6 इंच कास्टर व्हील्स ट्रॉली सहित स्ट्रेचर 1, गायनो टेबल (फिक्स कुशन टॉप सहित) 1, स्टेनलेस स्टील आईवी स्टैंड 2, कुशनयुक्त रिवॉल्विंग स्टूल 1 तथा सेमी फाउलर बेड के मैट्रेस 2 शामिल हैं।
उक्त उपकरण सीएचसी कालपी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ दिनेश बरदिया को विधिवत रूप से सौंपे गए। इस अवसर पर पवनदीप निषाद प्रधान, डॉ. शेख, डॉ. विशाल सचान, डॉ. हरिचरण, इरफान अहमद, अरविंद मिश्रा, अंकित, अभिषेक पाराशर, सहित पूरी टीम मौजूद रही।
इस सहयोग से सीएचसी कालपी में मरीजों को बेहतर उपचार सुविधा मिल सकेगी और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार होगा। कार्यक्रम के अंत में सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यों की अपेक्षा जताई।

आर. एन. शुक्ला पत्रकार

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें