जनसुनवाई में सुनी गईं फरियादियों की समस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय एवं अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा बुधवार को अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। इस दौरान कार्यालय पहुंचे पीड़ितों को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुना गया और उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिया गया।
अधिकारियों ने प्राप्त प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को प्रेषित करते हुए निर्देशित किया कि सभी मामलों का निस्तारण निष्पक्षता एवं निर्धारित समय सीमा के भीतर किया जाए, ताकि आमजन को त्वरित न्याय मिल सके।
इसी क्रम में सभी क्षेत्राधिकारीगण द्वारा भी अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई आयोजित कर लोगों की समस्याएं सुनी गईं। उन्होंने भी फरियादियों को आश्वस्त किया कि उनकी शिकायतों पर न्यायोचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आमजन की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है और जनसुनवाई के माध्यम से लोगों को राहत पहुंचाने का लगातार प्रयास जारी

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें