कानपुर देहात पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने अपने कार्यालय में फरियादियों की समस्याएँ सम्मानपूर्वक सुनीं और गंभीरता से विचार करते हुए न्याय का भरोसा दिलाया। प्रार्थना-पत्रों को संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा में निपटाने के निर्देश दिए गए। इसी क्रम में सभी क्षेत्राधिकारियों ने भी अपने कार्यालयों में जनसुनवाई कर पीड़ितों को न्यायोचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।









