प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के चयनित लाभार्थियों को वितरित किए गए प्रमाण पत्र, कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा एवं सुना गया

 

 

कानपुर देहात  प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के अंतर्गत मा0 मुख्यमंत्री जी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के अंतर्गत प्रदेश के लगभग 90,000 लाभार्थियों के बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से प्रथम किस्त के रूप में कुल ₹900 करोड़ की अनुदान राशि का अंतरण किया गया। वही जनपद के 924 लाभार्थियों को अनुदान राशि का अंतरण प्राप्त हुआ। इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण माननीय जनप्रतिनिधियों, मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल, अपर जिलाधिकारी दिग्विजय सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों तथा बड़ी संख्या में उपस्थित लाभार्थियों की उपस्थिति में देखा एवं सुना गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा दिए गए संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना तथा सरकार द्वारा संचालित इस महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजना के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं मुख्य विकास अधिकारी द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के चयनित लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों द्वारा लाभार्थियों को योजना से संबंधित विभिन्न पहलुओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई तथा उन्हें बताया गया कि किस प्रकार यह योजना उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य कर रही है। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने लाभार्थियों को यह भी जानकारी दी कि योजना के अंतर्गत आवास निर्माण की प्रक्रिया को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करना आवश्यक है, ताकि सभी पात्र लाभार्थियों को जल्द से जल्द योजना का पूरा लाभ मिल सके। इस अवसर पर परियोजना अधिकारी डूडा अजय कुमार, संबंधित विभागों के अधिकारी, कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

चैत्र नवरात्र के अवसर को देखते हुये व शासन द्वारा प्राप्त आदेशों के क्रम में  खाद्य सुरक्षा विभाग ने कार्यवाही कर विभिन्न प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थ साबूदाना, चना, काजू , घी, और केला के नमूने संग्रहित किये

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

चैत्र नवरात्र के अवसर को देखते हुये व शासन द्वारा प्राप्त आदेशों के क्रम में  खाद्य सुरक्षा विभाग ने कार्यवाही कर विभिन्न प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थ साबूदाना, चना, काजू , घी, और केला के नमूने संग्रहित किये