पटेल नगर में खराब स्ट्रीट लाइटों से अंधेरा कई खाभो पर सिवच नहीं लोगों ने मरम्मत मांगी ईओ ने जांच का भरोसा दिलाया

कानपुर देहात के राजपुर नगर पंचायत के पटेल नगर मे लंबे समय से ख़राब पड़ी स्ट्रीट लाइटों के कारण लोगों को रात में परेशानी हो रही है कई जगहों पर लाइट बंद है जबकि कुछ खंभों पर सिवच भी नहीं लगे हैं शाम होते ही मोहल्ले के कई हिस्सों में अंधेरा छा जाता है जिससे आने जाने वालों को दिक्कत होती है पटेल नगर मे मैय्या दीन मोहम्मद इस्लाम खूशबू और तस्लीम के घरों के सामने लगे खंभों की लाइटें काफी समय से नहीं जल रही है स्थानीय लोगों का कहना है कि रात मे अंधेरा रहने से पैदल चलने वाले लोगों बुजुर्ग और बच्चों को परेशानी होती है अंधेरे के कारण सड़क पर बने गड्ढे और दूसरी रूकावटें भी आसानी से दिखाई नहीं देती स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत अधिकारियों से ख़राब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराने और जिन खंभों पर सिवच नहीं लगे हैं वहां व्यवस्था करने की मांग की है लोगों का कहना है कि नगर पंचायत क्षेत्र में रोशनी की व्यवस्था बेहतर रखने के लिए सटीट लाइटों की नियमित जांच होनी चाहिए ताकि ख़राब होने पर समय से मरम्मत कराई जा सके इस मामले की शिकायत नगर पंचायत की ईओ नीति श्रिपाठी से की गई ईओ ने बताया कि हाईमास्ट लाइटों के ख़राब होने की जानकारी मिली है उन्होंने कहा कि बिजली कर्मचारियों को भेजकर लाइटों की जांच कराई जाएगी और ख़राब लाइटों को जल्द ही ठीक कराया जाएगा।

संवाददाता
साहिल कटियार
कानपुर देहात

 

 

 

 

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें