कानपुर देहात पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने पुलिस कार्यालय में पुलिस लाइन्स में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने प्रशिक्षणरत रिक्रूट आरक्षियों को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस की बुनियादी प्रशिक्षण अवधि उनके करियर की सबसे महत्वपूर्ण नींव होती है। पुलिस अधीक्षक ने प्रशिक्षुओं को अनुशासन, कानून की जानकारी, संवेदनशीलता एवं आधुनिक तकनीकों के प्रयोग पर विशेष ध्यान देने हेतु प्रेरित किया। प्रशिक्षणरत आरक्षियों से उनकी शैक्षणिक व्यवस्था, रहने-खाने की सुविधाओं, मैदानी अभ्यास और किसी भी प्रकार की आंतरिक समस्या के बारे में विस्तार से जानकारी ली। प्रशिक्षुओं की समस्याओं को महोदया ने बड़ी गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।
प्रशिक्षण की गुणवत्ता को और अधिक प्रभावी बनाए जाने व प्रशिक्षुओं के शारीरिक और मानसिक विकास पर समान रूप से ध्यान देने के सम्बन्ध में निर्देशित किया गया।










