प्रभारी मंत्री व अन्य जनप्रतिनिधिगणों एवं जिलाधिकारी द्वारा अस्पताल में भर्ती मरीजों को वितरित किये गये फल।
कानपुर देहात।सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, अकबरपुर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ प्रभारी मंत्री डॉ0 संजय कुमार निषाद द्वारा फीता काटकर किया गया।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री राकेश सचान , राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार अजीत सिंह पाल , राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला , सांसद देवेंद्र सिंह भोले , जिला पंचायत अध्यक्ष नीरज रानी , विधायक रसूलाबाद पूनम शंखवार , भाजपा जिलाध्यक्ष रेणुका सचान सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण जिलाधिकारी कपिल सिंह, मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल एवं संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।शिविर के माध्यम से नागरिकों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित किया गया तथा रक्तदान के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण एवं जिलाधिकारी द्वारा अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए गए तथा उनका कुशलक्षेम जाना गया। उन्होंने मरीजों एवं उनके परिजनों से स्वास्थ्य संबंधी जानकारी लेते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने कहा कि रक्तदान एक महत्वपूर्ण सामाजिक सेवा हैए जिसके माध्यम से जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में सहायता मिलती है। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित इस प्रकार के कार्यक्रम जनसेवा एवं सामाजिक सहभागिता की भावना को और मजबूत करते हैं। इस मौके पर मेडिकल कालेज के प्राचार्य, मुख्य चिकित्साधिकारी सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।













