आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईवीएम वेयरहाउस में चल रहे एफएलसी कार्य का किया निरीक्षण

कानपुर देहात। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी कपिल सिंह ने ईवीएम वेयरहाउस में चल रहे एफएलसी (First Level Checking) कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी, एफएलसी इंचार्ज ऑफिसर एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने एफएलसी कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की तथा कार्य की प्रक्रिया का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने उपस्थित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों एवं एफएलसी से संबंधित निर्धारित प्रक्रियाओं से अवगत कराया।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि ईवीएम एवं वीवीपैट की एफएलसी का कार्य निर्धारित मानकों, भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों एवं प्रचलित नियमों के अनुरूप पूर्ण पारदर्शिता के साथ सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने एफएलसी कार्य के दौरान निर्धारित प्रोटोकॉल एवं सुरक्षा मानकों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया की शुचिता एवं विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए एफएलसी कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए तथा आयोग के निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।
इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी अमित कुमार, एफएलसी इंचार्ज ऑफिसर, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधिगण एवं संबंधित अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें