विजेता छात्रों को किया गया सम्मानित, सभी को दिलाई गई स्वच्छता की शपथ
छात्र-छात्राओं के साथ किया वृक्षारोपण।

कानपुर देहात। जिलाधिकारी कपिल सिंह के निर्देशन एवं प्रभागीय वनाधिकारी प्रोमिला के मार्गदर्शन में “नदी, पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता” विषय पर चित्रकाला प्रतियोगिता का आयोजन विवेक कुमार सैनी जिला परियोजना अधिकारी जिला गंगा समिति कानपुर देहात के नेतृत्व में किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन ब्राइट एंजेल एजुकेशन सेंटर विद्यालय में किया गया।
जिसमे विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया और अपने आर्ट के माध्यम से अपने अपने विचारो को प्रस्तुत किया । उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों में प्रियांशी दिवाकर ने प्रथम स्थान, सौम्या गौतम शर्मा ने द्वितीय स्थान,कार्तिक ओमर ने तृतीय स्थान तथा ज्योति यादव को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुआ। सभी विजेताओं को मेडल प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। जिला परियोजना अधिकारी ने बताया कि स्वच्छता ही सेवा अभियान एवं सेवा संकल्प अभियान के तहत यह प्रतियोगिता आयोजित की गई है, ताकि छात्र-छात्राओं में जल, नदी एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़े। उन्होंने कहा कि हमारे देश की अधिकांश जनसंख्या नदियों के किनारे निवास करती है और कृषि कार्यों के लिए सिंचाई भी इन्हीं नदियों से होती है। इसलिए नदियों को प्रदूषण से बचाना तथा उनमें पाए जाने वाले जलीय जीवों और जैव विविधता का संरक्षण करना हम सभी की जिम्मेदारी है। इस अवसर पर सभी उपस्थित छात्र-छात्राओं को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई।कार्यक्रम के अन्त में अच्छा छात्राओं के साथ वृक्षारोपण भी किया गया।
प्रतियोगिता में निर्णायक मण्डल के रूप में सचिन गुप्ता वन दरोगा, मीनाक्षी सिंह, (प्राचार्य) विमल वाजपेयी अध्यापक रहे।
इस अवसर पे विद्यालय के डायरेक्टर डा. बलवीर सिंह द्वारा प्रतियोगिता में प्रतिभा करने व स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि नदी घाटों एवं नदियों को स्वच्छ रखना व गंगा एवं उसकी सहायक नदियों में किसी भी प्रकार का कूड़ा कचरा ना फैलाएं तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने में सहयोग प्रदान करने का अवाहन किया ।प्रतियोगिता के दौरान विद्यालय अध्यापक स्टाफ में रोहित यादव,उमेश कुमार, मिस गजाला, राजेंद्र आदि मौजूद रहे ।













