कानपुर देहात राष्ट्रीय अलंकृत उद्यान आलमचंद्रपुर में एक दिवसीय माटीकला जागरूकता कार्यक्रम उ0प्र0 माटीकला बोर्ड अन्तर्गत निःशुल्क विद्युत चालित कुम्हारी चाक वितरण कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्य अतिथि प्रतिभा शुक्ला राज्यमंत्री मंत्री महिला कल्याण एवं बाल विकास व पुष्टाहार विभाग उत्तर प्रदेश सरकार रेणुका सचान जिलाध्यक्ष भाजपा कानपुर देहात, एवं सत्यम चौहान, बऊवन पाण्डेय, श्रवण तिवारी ग्राम प्रधान गौरियापुर, अखिलेश कुमार अग्निहोत्री जिला ग्रामोद्योग अधिकारी कानपुर देहात, की उपस्थिति में राज्यमंत्री जी द्वारा स्टाल का अवलोकन कर दीप प्रज्वलन किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ तत्पश्चात मंत्री जी के कर कमलों द्वारा कानपुर देहात के चयनित 50 लाभार्थियों को निःशुल्क विद्युत चालित कुम्हारी चाक एवं 02 अदद पगमिल मशीन का वितरण किया गया, जिसके बाद लालू प्रसाद मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना से वित्तपोषित व मण्डल स्तर पुरस्कृत पटेल नगर पुखरायां द्वारा माटीकला बोर्ड की योजनाओं/ मिट्टी के उत्पादों की जानकारी प्रदान की गई। उक्त कार्यक्रम में राकेश कुमार अग्रणी जिला प्रबंधक बैंक ऑफ बड़ौदा, बलदेव प्रसाद जिला उद्यान अधिकारी , उप निदेशक कृषि विभाग, प्राची शुक्ला वरिष्ठ सहायक, अंकिता वरिष्ठ सहायक शिवेंद्र सिंह एवं कानपुर देहात के ग्रामवासी व माटीकला के कामगार आदि मौजूद रहे।













