एकीकृत वागवानी विकास मिशन योजनान्तर्गत दो दिवसीय किसान मेला/गोष्ठी राजकीय अंलकृत उद्यान, आलमचन्द्रपुर, में किया गया कार्यक्रम।

 

 

कानपुर देहात  एकीकृत वागवानी विकास मिशन योजनान्तर्गत दो दिवसीय किसान मेला/गोष्ठी का कार्यक्रम राजकीय अंलकृत उद्यान, आलमचन्द्रपुर, कानपुर देहात में किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रतिभा शुक्ला, राज्य मंत्री महिला कल्याण, वाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, उ०प्र०, सरकार एवं  रेणुका सचान, जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी, कानपुर देहात द्वारा किया गया। कार्यकम में मुख्य अतिथि का स्वागत जिला उद्यान अधिकारी एवं खाद्यी ग्रामोद्योग अधिकारी द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि का स्वागत उप कृषि निदेशक, कानपुर देहात के साथ-साथ समस्त मंचाशीन अधिकारी द्वारा किया गया। जिला उद्यान अधिकारी द्वारा किसान गोष्ठी में आये हुये कृषकों को जनपद में संचालित योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी। ‘पर ड्राप मोर काप” योजना को अपना कर जल बचत के साथ-साथ फसल उत्पादन की बढ़ोत्तरी के बारे में बताया गया। डॉ० खलील खान मृदा वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र. दलीपनगर द्वारा मृदा में आवश्यक पोषक तत्वों के बारे में जानकारी प्राप्त करायी। डॉ० आई०एन०शुक्ल द्वारा शाकभाजी की खेती में लगने वाले रोग व नियंत्रण के बारे में कृषकों को अवगत कराया। वरिष्ठ वैज्ञानिक पशुपालन डॉ० शशिकान्त द्वारा पशुपालन करने वाले कृषकों को पशुओं में लगने वाले रोग तथा दुग्ध उत्पादन में वृद्धि हेतु कृषकों को जानकारी दी गयी। एकीकृत बागवानी गोष्ठी में लगभग 500 कृषकों द्वारा प्रतिभाग किया गया। 10 कृषकों को मुख्य अतिथि द्वारा सॉल व प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिला उद्यान अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि दिनांक 12.03.2026 को इच्छुक कृषकों को सेन्टर आफ एक्सीलेन्स उर्मदा, कन्नौज एक्सपोजर विजिट हेतु भेजा जायेगा। कार्यक्रम में जिला उद्यान अधिकारी के साथ-साथ हरिशंकर भार्गव, उप कृषि निदेशक, कानपुर देहात, राकेश कुमार, अग्रणी जिला प्रबन्धक, डॉ० आई०एन०शुक्ल, शाकभाजी वैज्ञानिक, डॉ० शशिकान्त, पशुपालन वैज्ञानिक, के०वी०के०, दलीपनगर के साथ-साथ कार्यालय जिला उद्यान अधिकारी, कानपुर देहात के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें