दहेज हत्या के आरोप में 2 अभियुक्त और 1 अभियुक्ता गिरफ्तार

 

कानपुर देहात  थाना शिवली पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में 2 अभियुक्तों और 1 अभियुक्ता को गिरफ्तार किया है। ये तीनों अभियुक्त ग्राम गहिरा में रहने वाली एक महिला की मौत के मामले में शामिल थे, जिसने अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर आत्महत्या कर ली थी।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:

1. गोलू उर्फ सुधीर पुत्र मुन्ना कुशवाहा उर्फ मुन्नू, उम्र 27 वर्ष
2. राजेश पुत्र मुन्ना कुशवाहा उर्फ मुन्नू, उम्र 30 वर्ष
3. श्रीमती माया देवी पत्नी मुन्ना कुशवाहा उर्फ मुन्नू, उम्र 58 वर्ष

ये तीनों अभियुक्त ग्राम उत्तमपुर, पोस्ट हेथुआ राजपुर, थाना राजपुर, जनपद बक्सर, प्रान्त बिहार के रहने वाले हैं और वर्तमान में ग्राम गहरा थाना शिवली जनपद कानपुर देहात में रह रहे थे। थाना शिवली पुलिस टीम ने मुखबिर खास की सूचना पर इन अभियुक्तों को भेवान नहर पुल के पास झाल के पास रोड से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें