पुलिस अधीक्षक ने चौकी नारखास का किया औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

 

कानपुर देहात  पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने थाना रसूलाबाद अंतर्गत चौकी नारखास का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने चौकी परिसर, अभिलेखों, साफ-सफाई और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव एवं कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाये रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने नारदाश्रम मन्दिर नारखास में दर्शन किए और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इसके बाद, पुलिस अधीक्षक ने स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित कर महिलाओं से संबंधित अपराधों की रोकथाम, महिला सुरक्षा और साइबर अपराध/साइबर ठगी से बचाव के उपायों के संबंध में जागरूक किया। उन्होंने आमजन से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि, धोखाधड़ी या अपराध की सूचना तत्काल नजदीकी थाना/चौकी या 112 आपातकालीन सेवा पर दें।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं स्वच्छता पखवाड़ा के अवसर पर तथा मा0 उच्च न्यायालय में योजित पी0आई0एल0 ज्योति राजपूत बनाम उ0प्र0राज्य व अन्य के सम्बन्ध में जागरूकता कार्यक्रम तथा रेस्क्यू अभियान के सम्बन्ध में।

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं स्वच्छता पखवाड़ा के अवसर पर तथा मा0 उच्च न्यायालय में योजित पी0आई0एल0 ज्योति राजपूत बनाम उ0प्र0राज्य व अन्य के सम्बन्ध में जागरूकता कार्यक्रम तथा रेस्क्यू अभियान के सम्बन्ध में।