कालपी (जालौन) महेवा विकास के ग्राम मैनूपुर के जागरूक युवा नेता अनुराग पंडित (पत्रकार)ने अपने ग्राम की समस्याओ के निराकरण हेतु बिधायक कालपी बिनोद चतुर्वेदी को प्रार्थनापत्र सौंपकर ग्रामीणों की समस्याओ के निदान की मांग की। जिसे बिधायक चतुर्वेदी जी ने गम्भीरता से लेते हुए समस्याओ के समाधान का आश्वासन दिया है।
महेवा विकास खंड की इकलौती मैनूपुर कैनाल जिससे लगभग आधा दर्जन गांव के खेतों की सिंचाई होती है जो देखरेख और रखरखाव के अभाव से बन्द पड़ी थी । बिधायक बिनोद चतुर्वेदी के प्रयास से लाखों रुपया आया पर कैनाल की पूर्ण मरम्मत नहीं हो पाई जिसे लेकर ग्रामीणों ने कार्यदायी संस्था पर भ्रष्टाचार का आरोप भी लगाया है। और बिधायक जी से कार्य की जांच की मांग की है। वहीं आज पुन: गांव के युवा जागरूक नेता पत्रकार अनुराग पंडित ने पम्प कैनाल की पटरी के चौड़ीकरण की मांग की है चूंकि पटरी पतली और दयनीय अवस्था में है जिसके चलते फुल गेज से पानी छोड़ने पर पटरी फट जाती है और टूल तक पानी नहीं पहुंच पाता।बा मुश्किल एक गांव ही लाभ ले पा रहा.है। वहीं दूसरे प्रार्थनापत्र में दुर्गा माता मन्दिर में टीन सैड खेल मैदान में रोशनी तथा सी सी निर्माण कराने की मांग की है जिसे बिधायक बिनोद चतुर्वेदी ने सुना और निदान करने की बात कही है।











