कानपुर देहात पुलिस लाइन में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस परिवार के सदस्यों ने एक-दूसरे को गुलाल और अबीर लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि होली प्रेम, एकता और सद्भाव का पर्व है। उन्होंने पुलिस परिवार से अपील की कि वे समाज में सकारात्मक संदेश फैलाएं और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने में अपनी भूमिका निभाएं। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारीगण और अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।








