कानपुर देहात पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने पुलिस लाइन में होलिका दहन किया और अधिकारियों/कर्मचारियों संग होली खेलकर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने जनपदवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं सुरक्षा की कामना की।
पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों और कर्मचारियों को होली पर्व को सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि होली आपसी भाईचारे, प्रेम एवं सद्भाव का प्रतीक पर्व है। इस दौरान पुलिस लाइन का माहौल सौहार्द और आपसी भाईचारे के रंगों से भर गया।










