कानपुर देहात में होली के त्योहार को शांतिपूर्ण और सुरक्षित संपन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने सिकन्दरा में अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में त्वरित प्रतिक्रिया, कानून-व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और ड्रोन से निगरानी के निर्देश दिए गए।
बैठक के बाद पुलिस अधीक्षक ने पैदल गश्त कर कानून-व्यवस्था का जायजा लिया और शराब दुकानों का निरीक्षण कर ‘ड्राई डे’ के अनुपालन के निर्देश दिए। उन्होंने व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना।










