खाद्य सुरक्षा विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने की कार्यवाही
कानपुर देहात में त्योहारों के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने मिलावटखोरों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की है। टीम ने गजनेर तिराहा थाना क्षेत्र मूसानगर में चेकिंग अभियान के दौरान करीब 82 किलोग्राम मिलावटी मिठाई बरामद की।
मिलावटी मिठाई की पूरी खेप को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। बरामद मिठाई में 59 किलोग्राम बर्फी और 23 किलोग्राम डोडा बर्फी शामिल है। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में की गई इस कार्यवाही में थाना मूसानगर पुलिस और खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. राम तेज की टीम शामिल थी।










