कानपुर देहात रसूलाबाद थाना पुलिस ने नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना में शामिल अभियुक्त रिषी कपूर कुमार को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त को नहर पुल के पहले धन्नी निवादा मोड़ पर थाना क्षेत्र रसूलाबाद से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के खिलाफ धारा 376 भा0द0वि0 व 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज है। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।










