कानपुर देहात में होली के त्योहार को लेकर जिलाधिकारी कपिल सिंह की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में यातायात व्यवस्था, नो एंट्री जोन के निर्धारण और सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचने के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाएं। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने बताया कि त्योहारों के मद्देनजर जिले भर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल को अलर्ट पर रखा गया है।










