पुलिस लाइन कानपुर देहात में रिक्रूट आरक्षियों के लिए क्रॉस कन्ट्री रेस का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में हुए इस आयोजन का उद्देश्य प्रशिक्षणरत रिक्रूट आरक्षियों में अनुशासन, सहनशक्ति, शारीरिक दक्षता और टीम भावना का विकास करना था।
इस प्रतियोगिता में रिक्रूट्स ने उत्साह और जोश के साथ प्रतिभाग किया और अपनी ऊर्जा और स्फूर्ति का परिचय दिया। पुलिस अधीक्षक महोदया ने इस आयोजन को प्रशिक्षण का एक अनिवार्य और सराहनीय हिस्सा बताया। अपर पुलिस अधीक्षक ने भी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें अपने प्रशिक्षण में निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।










