होली और रमजान के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक की पैदल गश्त

पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने थाना भोगनीपुर क्षेत्र के कस्बा पुखरायां और रेलवे स्टेशन पुखरायां में पैदल गश्त कर आम जनमानस को सुरक्षा का संदेश दिया।आगामी त्यौहारों होली और रमजान के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।  कस्बा पुखरायां बाजार में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई।
जनता से त्यौहारों को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने और सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई। कानून-व्यवस्था में सहयोग का आह्वान किया गया।  इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी भोगनीपुर, प्रभारी निरीक्षक भोगनीपुर और अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें