कानपुर देहात जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में संयुक्त रूप से अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की। माननीय न्यायालय में विचाराधीन अभियोगों की समीक्षा की गई। चिन्हित अभियोगों में अधिक से अधिक अभियुक्तों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत सजा दिलाने पर जोर दिया गया। जिलाधिकारी ने लंबित मामलों की नियमित समीक्षा और साक्ष्य प्रबंधन को मजबूत करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने विचाराधीन मामलों का निपटान करने के लिए प्रतिबद्धता जताई। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक, अपर जिला मजिस्ट्रेट, एसपीओ, जिला शासकीय अधिवक्ता और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।











