कानपुर देहात थाना भोगनीपुर में अवैध देशी शराब बरामद होने के मामले में अभियुक्त सहदेव को सजा सुनाई गई है। 28.11.2014 को अभियुक्त के कब्जे से अवैध देशी शराब बरामद हुई थी। अभियुक्त ने जुर्म स्वीकार किया। माननीय न्यायालय जेएम भोगनीपुर ने दोष सिद्ध करते हुए न्यायालय उठने तक की सजा और ₹1,000/- के अर्थदण्ड से दण्डित किया। अर्थदण्ड अदा न करने पर 1 सप्ताह के साधारण कारावास की सजा भुगतनी होगी। ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत पुलिस ने त्वरित कार्यवाही की।









