जिलाधिकारी ने की सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित निर्माण एवं विकास कार्यों की समीक्षा, दिए आवश्यक निर्देश

 

सम्बन्धित विभाग योजनाओं की नियमित समीक्षा करें : जिलाधिकारी

कार्यदायी संस्थाएं समयान्तर्गत पूर्ण करें निर्माण कार्य : जिलाधिकारी

कानपुर देहात दिनांकः 24 फरवरी 2026

जिलाधिकारी कपिल सिंह की अध्यक्षता व मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट स्थित माँ मुक्तेश्वरी देवी सभागार कक्ष में सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित निर्माण एवं विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति, निर्माणाधीन परियोजनाओं की स्थिति तथा पोर्टल पर अपलोड किए जा रहे आंकड़ों की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने विभागवार समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि सभी विभाग अपने अधीन संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं में लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित करें। उन्होंने विशेष रूप से बी, सी एवं डी श्रेणी में प्रदर्शित योजनाओं से सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए कि ठोस कार्ययोजना बनाकर योजनाओं को ए श्रेणी में लाने हेतु विशेष प्रयास किए जाएं।
बैठक में फैमिली आईडी की प्रगति की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने समस्त खंड विकास अधिकारियों व नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया कि फैमिली आईडी फीडिंग एवं सत्यापन कार्य में तेजी लाते हुए निर्धारित लक्ष्य को समयबद्ध रूप से पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि इस कार्य में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी।
तत्पश्चात निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिए कि सभी परियोजनाएं निर्धारित समयावधि में गुणवत्ता एवं मानकों के अनुरूप पूर्ण कराई जाएं। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्माण कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने तथा भौतिक एवं वित्तीय प्रगति से संबंधित त्रुटिरहित आंकड़े समय से पोर्टल पर अपलोड कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने विभिन्न निर्माण परियोजनाओं की अद्यतन भौतिक प्रगति की जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी/कार्यदायी संस्था की जवाबदेही तय करते हुए कठोर कार्यवाही की जाएगी।
बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ए.के. सिंह, उपायुक्त मनरेगा गंगाराम, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार तिवारी, उपायुक्त श्रम रोजगार अशोक कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी विकास पटेल, उप निदेशक कृषि हरीशंकर भार्गव, जिला अर्थ एवं सांख्याधिकारी प्रतिभा सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें