आगामी त्योहारों होली /रमजान को लेकर थाना परिसर में बैठक संपन्न, शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील

 

कुठौंद जालौन।आगामी धार्मिक त्योहारों को मद्देनजर रखते हुए होली तथा रमजान को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु आज कुठौंद थाना परिसर में पीस कमेटी (शांति समिति) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार पाठक ने उपस्थित संभ्रांत नागरिकों और स्थानीय लोगों से संवाद किया। उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस और जनता की साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और आपसी सौहार्द तथा शांति पूर्ण तरीके के साथ पर्व(त्योहार) मनाएं। जुआ ,शराब, शांति भंग जैसी अराजकता फैलाने वाले लोगों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी।
इस मौके पर पुलिस प्रशासन की ओर से मौके पर मौजूद वरिष्ठ उप निरीक्षक शीलवन्त सिंह, उप निरीक्षक छवि राम, उप निरीक्षक कन्हई सिंह, उपनिरीक्षक शिवभूषण, मुकेश गौतम, उप निरीक्षक तिरमलसिंह राजकुमार पांडे,उप निरीक्षक सत्यपाल सिंह, उपनिरीक्षक कुलवंत सिंह यादव, उप निरीक्षक हर्षवर्धन त्रिपाठी, हेड कांस्टेबल प्रेम किशन, सर्वेश कुमार, प्रवीण शर्मा, गौरव यादव, शरद यादव, अंशुल कुमार और धर्मेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।
बैठक में क्षेत्रीय गणमान्य नागरिकों ने भी होली के त्योहार को लेकर तथा रमजान के त्योहार को लेकर अपने अपने विचार रखे और प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। इस दौरान कुठौंद प्रधान नरेंद्र महांत, अनूप मिश्रा, आर पी वर्मा सहित भारी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें