कांग्रेस 2027 विधानसभा चुनाव की 403 सीटों पर तैयारी: मोहित यादव जी ने कानपुर देहात में दिए तैयारियों के निर्देश

 

उत्तर प्रदेश।
किसान कांग्रेस मध्य जोन के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित यादव जी एडवोकेट ने सोमवार को बुंदेलखंड क्षेत्र दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने के निर्देश दिए। मोहित ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश की सभी 403 सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है।
मोहित यादव बुंदेलखंड में एक कार्यक्रम के लिए जा रहे थे, जब वे कानपुर देहात से गुजरे। बारा टोल कानपुर देहात पर कांग्रेस जन आंदोलन फ्रंट पूर्व जिला उपाध्यक्ष संजय द्विवेदी ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ उनका स्वागत किया।
मोहित यादव जी ने भगवान परशुराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर कांग्रेस जन आंदोलन फ्रंट पूर्व जिला उपाध्यक्ष और स्थानीय नेताओं ने उन्हें भगवान परशुराम की तस्वीर भेंट की। मीडिया से बातचीत में मोहित यादव ने युवा कांग्रेस के प्रदर्शन का समर्थन किया।
कांग्रेस का प्रदर्शन बिल्कुल सही था। उन्होंने यह भी कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से प्रदर्शन करना गलत नहीं है, खासकर जब सरकार को जगाना हो। यादव ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश की सभी 403 सीटों पर तैयारी कर रही है।
उन्होंने अखिलेश यादव और मायावती की अपनी-अपनी राजनीति होने की बात कही, लेकिन जोर दिया कि इंडिया गठबंधन अपने लक्ष्यों पर कायम है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से त्रस्त है, जबकि भाजपा धर्म और जाति की राजनीति कर रही है।
मोहित यादव जी ने जिला कांग्रेस कमेटी को 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों में अभी से जुटने और एसआईआर पर मजबूती से नजर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने जनपद कानपुर देहात में एक कार्यक्रम के कांग्रेस पूर्व जिला उपाध्यक्ष के प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए जल्द ही एक कार्यक्रम देने का आश्वासन दिया।
और उन्होंने पूर्व जिला उपाध्यक्ष की सक्रिय कार्यशैली की प्रशंसा की ।
इस अवसर पर शकील अहमद, शेष नारायण गुप्ता, अखिल दुबे, महेंद्र पाल कुशवाहा, अवध नारायण, उमाशंकर सहित सैकड़ों कांग्रेसजन मौजूद रहे

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें