कानपुर देहात सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रभावी अनुपालन हेतु परिवहन विभाग द्वारा निरंतर प्रवर्तन अभियान संचालित किया जा रहा है। यह कार्यवाही जिलाधिकारी कपिल सिंह के निर्देशों के क्रम में दैनिक समाचार में प्रकाशित खबर के संदर्भ में प्राप्त निर्देशों के क्रम में की जा रही है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) द्वारा अवगत कराया गया है कि दिनांक 01 जनवरी 2025 से 18 फरवरी 2026 तक जनपद के विभिन्न स्थानों पर नियमित चेकिंग अभियान चलाते हुए यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध चालान/निरुद्धीकरण की कार्रवाई की गई है।
अवधि के दौरान की गई प्रमुख कार्रवाई का विवरण निम्नवत है—
बिना हेलमेट दोपहिया वाहन संचालित करने पर – 8743 चालान
बिना सीट बेल्ट वाहन चलाने पर – 458 चालान
ओवर स्पीडिंग – 72 चालान
गलत दिशा में वाहन संचालन – 1635 चालान
पार्किंग नियमों का उल्लंघन – 2644 चालान
नशे की हालत में वाहन संचालन – 125 चालान
वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग – 848 चालान
ओवरलोडिंग – 735 चालान
धुंधली/अस्पष्ट/बिना नंबर प्लेट वाहन संचालन – 3320 चालान
परिवहन विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि सड़क सुरक्षा के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने तथा दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु भविष्य में भी इसी प्रकार सघन प्रवर्तन अभियान जारी रहेगा। आमजन से अपील की गई है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें तथा सुरक्षित एवं जिम्मेदार वाहन संचालन सुनिश्चित करें।










