रन्धीरपुर गांव के किसानों को नहर का पानी न मिलने से फसल हो रही नष्ट

 

कुठौंद जालौन विकास खण्ड के ग्राम रन्धीरपुर के किसानों को नहर में पानी न आने पर गैंहू की फसल सूख रही हैं।

इस समय गैंहू की फसल सूखने के कगार पर पहुंच गई है।

जब फसलों को आवश्यकता नहीं होती हैं।तब नहर में पानी ऊफान पर बहता है।

यदि किसानों की फसल में सिंचाई होने पर बिल्लम हुआ तो किसानों को बहुत ही रोष व्याप्त हो सकता हैं।

नहर में समय से पानी नहीं छोड़ा गया तो गांव के किसानों में दीपू दुबे, कुंवर सिंह कुशवाहा, देवेश मिश्रा , शिवराज , अजय सिंह, तिलक सिंह, आदि किसानों ने नहर विभाग से पानी छोड़े जाने की मांग है।

गांव के किसानों की शासन तथा प्रशासन से मांग है कि नहर में पानी जल्द से जल्द छोड़ा जाये।

नहीं तो किसानों में इतना आक्रोश व्याप्त हैं। कि किसानगण कभी भी घरना प्रर्दशन करने पर मजबूर हो सकते हैं।

अब देखना यह है।

खबर प्रकाशित पर नहर विभाग किसानों को कब तक पानी मुहैया कराने में मदद करता है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें