में आयोजित विशाल दंगल का उद्घाटन समाजवादी पार्टी के जालौन गरौठा के सांसद नारायण दास अहिरवार जी ने किया। यह दंगल ग्राम जोल्हुपुर में आयोजित किया गया था, जिसमें सांसद नारायण दास अहिरवार जी मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे।
सांसद नारायण दास अहिरवार जी ने पहलवानों से मुलाकात कर दंगल का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी और पहलवानों का सम्मान भी बढ़ने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि श्रद्धा नेताजी मुलायम सिंह यादव जी भी पहलवान थे और उन्होंने हमेशा पहलवानों का सम्मान किया।
सांसद नारायण दास अहिरवार जी ने कहा कि आप सभी लोगों से अनुरोध है कि 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बना देना, हम लोग सब लोग मिलकर इस प्रदेश का विकास करने का कार्य करेंगे। पंक्ति में आखिरी व्यक्ति तक भी सरकार की योजनाएं पहुंचने का कार्य किया जाएगा।
इस अवसर पर पहलवान सावरेन पाल जी ने सांसद नारायण दास अहिरवार जी का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे, जिन्होंने सांसद नारायण दास अहिरवार जी के उद्बोधन को सुना और उनके साथ सहयोग किया।











