2027 में अखिलेश यादव जी को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
में समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष दीपराज गुर्जर के नेतृत्व में संत गाडगे महाराज जी की जयंती के अवसर पर शिव पैलेस उरई में एक भव्य जन चेतना सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी जालौन गरौठा भोगनीपुर के सांसद नारायण दास अहिरवार, एमएलसी मानसिंह और तिलक चंद्र अग्रवाल जी पहुंचे।
सांसद नारायण दास अहिरवार जी ने कहा कि 2027 की लड़ाई करो या मरो की लड़ाई है। यदि हम लोग एकजुट होकर 2027 में सरकार नहीं बना पाए तो यह प्रदेश और देश गुलामी की ओर बढ़ेगा। बाबा साहब का संविधान भी खतरे में है। हम लोग बाबा साहब के संविधान के लिए उत्तर प्रदेश में 2027 में सरकार बनाना है, जिसके मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी होंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने प्रदेश को बर्बाद कर दिया है, और अब हमें अपने प्रदेश को बचाने के लिए एकजुट होना होगा।
एमएलसी मानसिंह जी ने बताया कि सभी लोग अभी से कमर कस लें और 2027 के लिए तैयारी शुरू कर दें। प्रत्याशी कोई भी हो, लेकिन चुनाव निशान साइकिल ही है। हम लोगों को जिसका भी टिकट होगा, उसको जिताकर लखनऊ भेजने का काम करना है। उन्होंने कहा कि हमें अपने समाज के लोगों को जागरूक करना होगा और उन्हें समाजवादी पार्टी के साथ जोड़ना होगा।
तिलक चंद्र अग्रवाल जी ने कहा कि हमें अपने प्रदेश के विकास के लिए एकजुट होना होगा। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ही प्रदेश का विकास कर सकती है, और हमें 2027 में अखिलेश यादव जी को मुख्यमंत्री बनाना है।
इस मौके पर समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष दीपराज गुर्जर ने सभी कार्यकर्ताओं को आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यदि कार्यकर्ताओं ने 2024 जैसी ताकत दी तो इसमें कोई धोखा नहीं है कि हम जनपद जालौन की तीनों सीटें समाजवादी पार्टी के झोली में डालने में कामयाब होंगे। उन्होंने कहा कि हमें अपने कार्यकर्ताओं की ताकत पर भरोसा है, और हम 2027 में प्रदेश में सरकार बनाने के लिए तैयार हैं।
इस सम्मेलन में समाजवादी पार्टी के अनेकों कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे, और सभी ने 2027 में अखिलेश यादव जी को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया।











