कानपुर देहात थाना रूरा पुलिस ने नाबालिग बालिका को बहला-फुसला कर ले जाने और दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त अंशू कुमार को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त को भिखनापुर तिराहे से गिरफ्तार किया गया। थाना रूरा पर दिनांक 10.02.2026 को वादिनी द्वारा लिखित तहरीर दी गई थी, जिसके आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त को गिरफ्तार किया।











