कानपुर देहात कार्यालय जनपद न्यायाधीश, द्वारा जारी आदेश के अनुसार मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में 15.01.2026 को घोषित सार्वजनिक अवकाश के स्थान पर चौथे शनिवार को न्यायिक कार्य दिवस घोषित किए जाने के निर्देश दिए गए थे।
उक्त निर्देशों के अनुपालन में दिनांक 28 फरवरी 2026 (चतुर्थ शनिवार) को न्यायिक कार्य दिवस घोषित किया गया है। इस दिन जनपद न्यायालय, कानपुर देहात के मुख्यालय स्थित समस्त न्यायालयों सहित बाह्य स्थित न्यायालय भोगनीपुर, घाटमपुर एवं ग्राम न्यायालय बिल्हौर में भी न्यायिक कार्य सामान्य रूप से संचालित होंगे।जारी आदेश की प्रति प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, स्थायी लोक अदालत तथा संबंधित न्यायालयों को आवश्यक कार्रवाई हेतु प्रेषित कर दी गई है।











