कानपुर देहात पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय द्वारा पुलिस लाइन, सभागार कक्ष में जनपद में नियुक्त आरक्षियों एवं मुख्य आरक्षियों के साथ सैनिक सम्मेलन आयोजित किया गया। यह सम्मेलन पुलिस बल के विभिन्न स्तरों पर सीधा संवाद स्थापित करने, कर्मचारियों की समस्याओं को सुनने, उनके अनुभवों को साझा करने तथा पुलिस सेवा में अनुशासन, मनोबल एवं व्यावसायिक क्षमता को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। सम्मेलन में जनपद के विभिन्न थानों एवं इकाइयों में तैनात आरक्षी एवं मुख्य आरक्षी उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए पुलिस सेवा के मूल्यों—कर्तव्यनिष्ठा, निष्पक्षता, जन-सेवा भावना, अनुशासन एवं टीम वर्क—पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पुलिसकर्मी जनपद की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
आरक्षियों/मुख्य आरक्षियों की बातें ध्यानपूर्वक सुनीं, उनकी व्यावहारिक चुनौतियों, कार्यस्थल की स्थितियों, बीट/पैट्रोलिंग से संबंधित अनुभवों तथा अन्य सुझावों को गंभीरता से सुना तथा संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण एवं आवश्यक सुधार हेतु स्पष्ट निर्देश दिए।
सभी को प्रेरित किया कि वे अपने दैनिक कर्तव्यों का निर्वहन उच्च स्तर की संवेदनशीलता, सतर्कता एवं समर्पण के साथ करें। आगामी त्योहारों एवं सामान्य दिनों में भी अपराध नियंत्रण, जन-शिकायतों के निस्तारण तथा जन-सहयोग बढ़ाने पर बल दिया गया।











