कानपुर देहात उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी में कांग्रेस भी पीछे नहीं है। शुक्रवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में पार्टी के दिग्गज जुटे और विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बैठक की।
इसके साथ आगामी राजनीतिक चुनौतियों और सांगठनिक मजबूती को लेकर भी चर्चा की गई। उच्च स्तरीय महाबैठक की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई। ‘मिशन 2026’ को केंद्र में रखकर आयोजित बैठक में प्रदेश के शीर्ष नेताओं और रणनीतिकारों ने उत्तर प्रदेश की राजनीति को नई दिशा देने के लिए पांच सूत्रीय संकल्प पारित किए।
बैठक की अध्यक्षता किसान कांग्रेस मध्य जोन प्रदेश अध्यक्ष ब्रज मौर्या और प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित यादव जी ने की। मोहित यादव जी ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस अब सड़क से लेकर पंचायत स्तर तक सत्ता विरोधी आंदोलनों को तेज करेगी। बैठक में मुख्य रूप से ‘संविधान संवाद महापंचायत’ के जरिए संवैधानिक मूल्यों की रक्षा और ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ के माध्यम से ग्रामीण रोजगार के मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति तैयार की गई। इसके साथ ही कांग्रेस के 140 वर्षों के गौरवशाली इतिहास और बलिदान की गाथा को जन-जन तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया।
मोहित यादव जी ने स्थानीय जनता से संवाद कर वर्तमान में हो रहे SIR हेतु जागरूकता व क्षेत्र की समस्याओं एवं भाजपा सरकार में क्षेत्रीय विकास के कार्यों में हो रही उपेक्षा की समीक्षा की। भ्रमण के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक, जनसुनवाई तथा आगामी विधान सभा चुनाव की रूपरेखा पर चर्चा की। सभी कार्यकर्ताओं एवं सम्मानित नागरिकों से अनुरोध किया कि राजनैतिक रूप से जागरूक रहें और चुनाव आयोग जो सत्ताधारी दल की B टीम बनके काम कर रही है उनके व भाजपा द्वारा हो रहे वोट चोरी को पुरजोर तरीके से रोकें और वास्तविक लोकतंत्र स्थापित करने में मदद करें ।











